31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

लखनऊ : भाजपा की सरकार बनाओ- अपना अधिकार पाओ महारैली 17 दिसंबर को

लखनऊ : भाजपा की सरकार बनाओ- अपना अधिकार पाओ महारैली 17 दिसंबर को

# भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त महारैली में गृहमंत्री, मुख्यमंत्री एंव डॉ संजय निषाद करेंगे शिरकत

लखनऊ।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव 365 विधानसभा शाहगंज के प्रत्याशी डॉ सूर्यभान यादव ने बताया कि “भाजपा की सरकार बनाओ- अपना अधिकार पाओ” महारैली आगामी 17 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान में आयोजित है। इस महारैली के मुख्य अतिथि गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह, विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी रहेगें। महारैली की अध्यक्षता पॉलिटिकल गॉड फादर ऑफ फिशरमैन एमएलसी डॉ संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी करेंगे।

वहीं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने बताया कि यह महारैली विश्व मछुआ दिवस 21 नवंबर को ही आयोजित थी किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लखनऊ दौरे को लेकर कुछ समय के लिए बढ़ा दी गई थी। श्री निषाद ने बताया कि विपक्ष के लोग हमारी रैली स्थगित पर इस प्रकार खुशी मना रहे थे कि मानो “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना” विपक्षी पार्टियो को लग रहा था कि निषाद पार्टी और भाजपा का गठबंधन में दरार आ गई है किंतु उनको यह भी समझना चाहिए था कि निषाद जिसकी नैया खेते हैं उसे पार लगाए बिना मझधार में साथ नहीं छोड़ते हैं। श्री निषाद ने कहा कि “मिलकर सरकार बनाएंगे सरकार में हिस्सा पाएंगे” के तर्ज पर आगामी विधानसभा चुनावों की पहली तस्वीर लखनऊ में आयोजित रैली होगी। बताया कि महारैली में मुख्यतिथि गृहमंत्री अमित शाह और विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मछुआ समाज को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक आरक्षण की सौगात देंगे। महारैली को सफल बनाने के लिए अभी से युद्ध स्तर पर जुटना होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216356
Total Visitors
1107
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This