32.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

चौपाल लगाकर नामांकन के लिए किया प्रेरित

चौपाल लगाकर नामांकन के लिए किया प्रेरित

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
           प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम के शिक्षकों ने मंगलवार को कैराडीह गांव में चौपाल लगाकर अभिभावकों को बुनियादी शिक्षा का महत्व बताते हुए अपने बच्चों का नामांकन कराने पर जोर दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चे का पहला गुरू माता पिता होते हैं। वह जब धीरे धीरे होश संभालता है तो उन्हीं के बताए रास्ते पर चलना शुरू करता है। यहीं से उसकी पहली शिक्षा की शुरुआत हो जाती है। जब वह घर के बाद स्कूल जाता है तो उसके जैसे तमाम बच्चे वहां मिलते हैं।
घर से सीखे गुर को पहचान शिक्षक उसके भीतर किताबी ज्ञान भी भरना शुरू करता है। वहीं एक दूसरे बच्चों के बीच स्पर्धा की भावना जागृत कराता है। बच्चे के मन में एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ जागती है। यही भावनाएं उसे ऊपर ले जाती है।
बच्चा घर पर अकेला रहकर कितना भी पढ़ाई कर ले लेकिन उसमें स्पर्धा नहीं जगेगी। इसी लिए छह साल पूरा कर चुके बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें।इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुशील यादव, राजेन्द्र प्रसाद, सत्यप्रकाश, दिलीप, शालू, विद्या, सुरेखा, निर्मला आदि मौजूद रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37395225
Total Visitors
248
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This