42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

“लड़की ठीक नहीं है शादी मत करना” 

“लड़की ठीक नहीं है शादी मत करना” 

# शादी रुकवाने के लिए फूफा की शर्मनाक हरकत 

कानपुर। 
तहलका 24×7 
            सजेती इलाके के एक गांव निवासी लड़की के साथ उसके फूफा ने शर्मनाक हरकत की। उसकी शादी रुकवाने के लिए फूफा ने गांव में पोस्टर लगवाकर उसे बदनाम करने की साजिश रची। इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दरअसल, सजेती इलाके के एक गांव निवासी लड़की के पिता नहीं हैं इसलिए विधवा मां ने बचपन में ही बेटी को उसके फूफा कुलदीप के घर भेज दिया था। बेटी को फूफा की हरकतें गलत लगीं तो वो उसे कुछ दिनों पहले अपने घर ले आई थी। इसके बाद महिला ने बेटी का रिश्ता कानपुर के एक युवक के साथ तय कर दिया। मगर, कुलदीप ने बेटी की मां से उसकी शादी न करने के लिए कहा। जब वो नहीं मानी तो महिला के होने वाले दामाद के मोबाइल पर उसने मैसेज भेजा कि “लड़की ठीक नहीं है शादी मत करना”
हालांकि, महिला लड़की की फूफा की हरकतों के बारे में लड़के वालों को पहले ही बता चुकी थी।इसलिए लड़के वाले उसके बहकावे में नहीं आए। 24 को लड़की की गोद भराई की रस्म थी। इसी दौरान उसके फूफा ने कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी करा दी। इसके बावजूद लड़की की शादी नहीं टूटी तो उसने लड़की के होने वाले पति को जान से मारने की धमकी देकर पूरे गांव में पोस्टर लगवा दिए।
पोस्टर में उसने लिखवाया था ‘अगर कोई लड़की से शादी करेगा तो मैं उसको जान से मार डालूंगा’।इसके बाद भी शादी नहीं टूटी तो उसने लड़की को चरित्रहीन साबित करते हुए गांव में जगह-जगह पोस्टर लगा दिए। ये पोस्टर उसने किसी आकाश के नाम के युवक से लगवाए। इन पर लिखा था ‘मैं आकाश पोस्टर लगा रहा हूं, कुलदीप ने लड़की को पढ़ाया लिखाया है, उसका इस पोस्टर से कोई लेना-देना नहीं है’।
इस मामले में महिला ने पुलिस को सूचना दी।इसके बाद पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एडीसीपी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि लड़की की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसका फूफा शादी रोकना चाहता है, इसके लिए उसने गांव में पोस्टर लगाए थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400612
Total Visitors
936
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This