35.6 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

लाखों की नगदी और जेवर लेकर घूम रही विक्षिप्त महिला को पुलिस ले गई थाने

लाखों की नगदी और जेवर लेकर घूम रही विक्षिप्त महिला को पुलिस ले गई थाने

कौशाम्बी/लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
             कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक महिला को संदिग्ध हालत में भटकते हुए देखा तो पूछताछ शुरू कर दी। विक्षिप्त सी लग रही महिला के पास लाखों की नगदी सहित कीमती जेवरात देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना ले गई। लेकिन यह पता नहीं चल सका कि नगदी व जेवरात के साथ भटकती हुई महिला कौन है, और कहां से आई है। ग्राम पंचायत दानपुर मेला मैदान के पास देर रात संदिग्ध हालत में भटकती हुई 50 वर्षीय एक महिला देखी गई। महिला का विक्षिप्तों जैसा व्यवहार देख बच्चे उसे परेशान करने लगे। इस दौरान उसके पास मौजूद थैले से नोट की गड्डी आचनक गिर गई। ग्रामीणों ने जब उसके झोले की तलाशी ली तो एक लाख 20 हजार रुपये की नगदी के अलावा लगभग दो लाख रुपये से अधिक के सोने, चांदी के जेवरात मिले।
जिसमें सोने का ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, कंगन सहित चांदी के कई आभूषण थे। महिला का व्यवहार देख लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाए उठने लगीं। महिला कौन है, कहां से आई है? देर रात तक यह पता नहीं लगाया जा सका।पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की पहचान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37418713
Total Visitors
345
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This