लेखपाल की मौत पर संघ ने जताया शोक, धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

लेखपाल की मौत पर संघ ने जताया शोक, धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              हापुड़ जिले में तैनात लेखपाल की मौत पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर स्थानीय तहसील के लेखपालों ने सोमवार को शोकसभा का आयोजन करते हुए धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
संघ के अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में आरोप लगाया कि मृतक लेखपाल पर झूठे आरोप लगाए गए थे और अधिकारियों द्वारा मानसिक दबाव डाला जा रहा था, जिससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। ज्ञापन में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता, आश्रित को नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।संघ ने मांग की कि कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। तत्पश्चात चार सूत्री मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव को सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कुमार, मंत्री विवेक सिंह, सनन्दन भट्ट, अमरजीत बिन्द, सत्येंन्द्र यादव, रितुराज, ज्योति, रविकांत, बृजेश, विकास, नीतू, शालिनी, पूनम, निशा, मनीषा, दिनेश यादव, अभिषेक सिंह, दूधनाथ आदि रहे।
Previous articleसावन शुरु होते ही बाजार में बढ़ गई हरे रंग के परिधानों व चूड़ियों की मांग
Next article18वीं मोहर्रम पर निकला बनी हाशिम का ताबूत जुलूस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?