लेखपाल ने अभिलेख फाड़ने, उपकरण तोड़ने और मारपीट का लगाया आरोप
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
शेख असरफपुर गांव में बंजर की भूमि पर अवैध कब्जे के शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल पर मनबढ़ो ने लात घूंसो से हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने माप उपकरण और अभिलेख भी फाड़ दिए।पीड़ित ने दो नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।लेखपाल के द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह अवैध कब्जे की भूमि की पैमाईश के लिए मौके पर गया था।

इसी दौरान आधा दर्जन मनबढ़ मौके पर पहुंच विवाद करने लगे।आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरु कर दी।पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने खसरा फाड़ दिया तथा माप करने के उपकरण भी तोड़ डाले।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि तहरीर मिली है,घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
















