31.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

वर्षों से सीवर समस्या का नहीं हुआ समाधान, जनप्रतिनिधियों के गैर जिम्मेदार रवैये से लोगों में रोष

वर्षों से सीवर समस्या का नहीं हुआ समाधान, जनप्रतिनिधियों के गैर जिम्मेदार रवैये से लोगों में रोष

# सड़क पर बहता गंदा पानी देख अकेले आदमी ने शुरू कराया काम, स्थानीयों ने ली राहत की सांस

चंदौली।
तहलका 24×7
                 जिले के नियामताबाद विकास खंड के जलीलपुर गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में वर्षों से जल भराव की समस्या है। गलियों में जमा सीवर के बीच आना-जाना लोगों की मजबूरी बन चुकी है। स्थानीय लोगों ने कई वर्षों से सैकड़ों बार ब्लॉक, तहसील और जिला प्रशासन से शिकायत की, धरना प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन पानी निकासी की समस्या से कोई निजात नहीं मिली।

गांव में पानी निकासी के लिए बने नाले के बंद होने से जल निकासी अवरूद्ध हो गया। चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने सांसद, विधायक और मंत्रियों को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही लगातार धरना प्रदर्शन किया। इस पर यहां नाले निर्माण की शुरूआत की गई लेकिन वह भी रोक दिया गया इससे लोगों में नाराजगी है। बुधवार को ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष औसाफ अहमद ने तत्काल जेसीबी मंगाकर डेढ़ सौ मीटर तक कच्चे नाले की खुदाई कराई। वहीं जगह-जगह सीमेंट का पाइप डलवाया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37249501
Total Visitors
945
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This