वाहन की चपेट में आई बाइक सवार महिला की मौत
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
प्रयागराज शाहगंज राजमार्ग स्थित दौलतपुर गांव में गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके रिस्तेदार को हल्की चोटें आईं।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।मृतका के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

हैदरपुर गांव निवासी लालती देवी (55) पत्नी राम जियावन गौतम अपनी बहन के पुत्र रवीन्द्र कुमार निवासी गोपालापुर की बाइक पर बैठकर उपचार के लिए शाहगंज जा रही थी।उक्त स्थान पर पीछे से आ रहे किसी चार चक्का वाहन ने टक्कर मार दिया।ललिता देवी सड़क की तरफ गिर गई।

सिर में गंभीर चोटें आने से वे बेहोश हो गई। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।वहीं बाइक चला रहे रवींद्र को हल्की चोटें आईं।मृतका के पुत्र दीपक गौतम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।















