39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

 चौथे दिन जारी रहा विद्युतकर्मी का कार्य बहिष्कार

चौथे दिन जारी रहा विद्युतकर्मी का कार्य बहिष्कार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             विद्युत विभाग के कर्मचारियों का अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार चौथे दिन 132 केवी अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय  में प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले  मनीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार किया गया। जिसमें जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के सभी कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं निविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया। ऊर्जा मंत्री से संयुक्त संघर्ष समिति की वार्ता विफल होने पर कर्मचारियों द्वारा जोरदार नारेबाजी की गयी तथा प्रबन्धन के स्चेच्छाचारी, तानाशाही पूर्ण रवैये के विरूद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सभा को निखिलेश सिंह द्वारा सम्बोधित किया गया। कहा गया कि ऊर्जा प्रबन्धन कर्मचारियों के हितो को ध्यान में न रखकर मनमाने ढ़ंग से कार्य कर रही है, जो जन विरोधी एवं विद्युत कर्मचारी है।
सभा में ई. अभिषेक केसरवानी, ई. जितेन्द्र, अभिषेक सिंह, रण बहादुर यादव, मोहन पाण्डेय, चन्द्रशेखर आजाद, अशोक पटेल आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। कहा गया कि सरकार कर्मचारी की मांग नहीं सुन रहीं है तथा मनमाने रूप से कार्य कर रही है एवं कर्मचारियों को जानबूझ कर लगातार प्रताड़ित कर रही है। चाहे अब हमें गिरफ्तार करें या दमन करें हम कर्मचारी जनहित में अब नहीं झुकेंगे यह आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती है। सभा में ई. सौरभ मिश्रा, ई. रवीन्द्र पासवान, ई. अशोक कुमार सिंह, ई. धर्मेन्द्र मौर्या, ई. अनीश कुमार यादव, ई. संजय लाल प्रजापति, ई. आतिश यादव, ई. गुलाब चन्द राम, अश्वनी श्रीवास्तव,  विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र, संजय लाल प्रजापति, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, प्रभात पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, कामता यादव,  गिरीश यादव, अरविन्द मिश्रा,  कमला कान्त मिश्रा, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, विजय चौहान, विजय यादव, प्रीतम श्रीवास्तव, संतराम समेत भारी संख्या में अधिकारी/कर्मचारी एवं निविदाकर्मी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह द्वारा किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37226362
Total Visitors
736
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This