विधायक ने सड़क ठीक कराने का दिया आश्वासन, परिजनों को बंधाया ढांढ़स

विधायक ने सड़क ठीक कराने का दिया आश्वासन, परिजनों को बंधाया ढांढ़स

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बुधवार को फूलपुर के बरही नेवादा निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मृत होने पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
बताते चलें कि रविवार को तीन दिन पूर्व सतोमहुवा के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर बने ब्रेकर के चलते बाइक सवार के गिरने से  बरही नेवादा निवासी आशीष पटेल व आजाद पटेल की ट्रक से कुचलने से हुई मौत से परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। वहीं परिजनों द्वारा वाराणसी जौनपुर हाइवे पर सतोमहुवा के पास क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने की मांग की। जिसपर एनएचआई के अधिकारियों से बात कर सड़क ठीक कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजेश वर्मा,  किसान मंच के जिला अध्यक्ष शिरोमणि मास्टर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिंकू पटेल, जय सिंह पटेल, विजय सरोज,  अवधेश पटेल, रामबली मलिक आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Previous articleबारात आने के चार दिन पूर्व गायब हुई युवती
Next articleमेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?