शत प्रतिशत पूरा हो फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य, एसडीएम

शत प्रतिशत पूरा हो फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य, एसडीएम

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7.                                                          विकास खण्ड सभागार में फार्मर रजिस्ट्री, गरीबी रेखा के नीचे के सर्वे कार्य तथा एक फैमिली एक आईडी कार्यक्रम में तेजी लाने के बाबत बैठक का आयोजन किया गया।

एसडीएम पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व सर्वे के बाबत उपस्थित लोगों को जानकारी देने के पश्चात उन्हें कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, वन फैमिली वन आईडी के साथ बीपीएल सूची व आवास सर्वे कार्य को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों से किसानों को जागरुक कर सहज जनसेवा केंद्र पर भेज कर रजिस्ट्री कार्य अभियान चलाकर पूर्ण करने और इसके फायदे बताने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान तहसीलदार विकास पांडेय, बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत अशोक चौबे व एडीओ एसटी कैलाश यादव ने विस्तृत जानकारी ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरी, पंचायत सहायक व रोजगार सेवकों को दी।

Previous articleसरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक के शासनादेशों का सख्ती से पालन का आदेश
Next articleजमीनी विवाद में पांच नामजद सहित 15 पर केस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?