21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

# कुंवारा बता विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया, भांडा फूटने पर हुआ फरार

सोनभद्र।
तहलका 24×7
               शादीशुदा युवक खुद को अविवाहित बताकर एक बच्चे की मां को प्रेम जाल में फंसा लिया इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा। महिला को सच्चाई का पता चला तो प्रेमी फरार हो गया। घटना सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

बुधवार को महिला ने कोतवाली में पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात शाहगंज थाना क्षेत्र के युवक से हुई। युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोप है कि जब उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह आना-कानी करने लगा।

उसने युवक के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि वह शादीशुदा है। महिला का आरोप है कि इसी बीच युवक उसको प्रयागराज ले जाकर अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव देने लगा। कुछ दिन पूर्व युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भाग कर कहीं और रहने लगा है। फोन करने पर बात तक नहीं कर रहा है। पत्नी उसे धमकी दे रही है। क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है पता करके कार्रवाई की जाएगी। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This