34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

शादी का झांसा देकर दुराचार करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के सात आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुराचार करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के सात आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। 
एम. ई. खान 
तहलका 24×7 
              महीने पूर्व अल्पसंख्यक समुदाय के युवक द्वारा सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार किया। युवती के दबाव बनाने पर युवक ने मंदिर में शादी रचाई। कुछ दिन के बाद अन्य प्रदेश चला गया। जहां से युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर दो महिला समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मुख्य आरोपी फरार है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कोरवलिया भादी गांव निवासी सैफी सलमानी ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर महीनों तक दुराचार किया। दबाव बनाने पर मंदिर में शादी भी रचाई। जो नौकरी के लिए प्रदेश गया, जहां से वह बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। आरोप है पीड़िता जब युवक के घर पहुंची तो परिवार के लोगों ने भी धर्मांतरण करने का दबाव बनाया।
मामले में पुलिस ने आरोपी के परिवार की खुशबुन, शबनम, अहद, वसीम अहमद निवासी कोरवलिया भादी, रिश्तेदार इम्तियाज अहमद, मो. असलम निवासी शाहपंजा, एहसान अहमद निवासी फिरोजपुर कला, थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431690
Total Visitors
373
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This