29.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

बाइक सवार तांत्रिक ने महिला का जेवर किया पार 

बाइक सवार तांत्रिक ने महिला का जेवर किया पार 

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
           सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गडऊर गांव में बाइक सवार तांत्रिक ने महिलाओं से भूत प्रेत भगाने का हवाला देकर उनके जेवर लेकर फरार हो गया। परिजनों ने तांत्रिक की काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। जिसपर महिलाओं ने पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की है।
           
जानकारी के अनुसार सैदपुर गडऊर गांव में तांत्रिक राजकुमार गौतम के घर पहुंचा। घर पर पुरुष मौजूद नहीं थे। वह घर की महिला से पानी मांग कर पिया और कहा कि घर में भूत-प्रेत की छाया है। महिलाएं उसके झांसे में आ गईं और निवारण किए जाने का उपाय करने के लिए कहा। जिसपर भगवा चंदन धारी तांत्रिक ने कहा कि चांदी और सोने का एक-एक जेवर चाहिए। इसे हम वापस कर देंगे, जिसपर संतोषी देवी ने पायल और अनुराधा ने अपना लॉकेट दे दिया। तांत्रिक क्रिया करने के लिए कहा कि उसे घर से थोड़ी दूर जाना पड़ेगा। लौटकर जेवर देंगे। मेरे साथ कोई घर का सदस्य चल सकता है। एक बच्चे को बाइक पर बैठाकर कुछ दूर ले गया। जहां बच्चे को बाइक से उतार कर फरार हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37287434
Total Visitors
782
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This