19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

शाहगंज महोत्सव में क्षेत्र की सम्मानित जनता ही मुख्य अतिथि: विधायक 

शाहगंज महोत्सव में क्षेत्र की सम्मानित जनता ही मुख्य अतिथि: विधायक 

# सामूहिक विवाह में 750 से अधिक जोड़े लेंगे सात जन्मों तक साथ निभाने की शपथ

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             चार व पांच दिसंबर को आयोजित शाहगंज महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र मौके पर पहुंचकर तैयारियों के बाबत जानकारी ली। डीएम ने डाक बंगले में विधायक रमेश सिंह से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेने के बाद रामलीला मैदान में पहुंच कर तैयारियों निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
वहीं डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक रमेश सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि महोत्सव में मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, जिला प्रभारी एके शर्मा, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अतिथि के रुप में होंगे। पहले दिन सामूहिक विवाह के लिए कुल 1083 जोड़ों का पंजीकरण हुआ है, 750 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे, जिसमें आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज की शादी होगी।
जिन्हें मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद शाहगंज की देवतुल्य जनता आशीर्वाद देगी। इसके बाद सम्मान समारोह, गंगा आरती और रात में महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।दूसरे दिन पांच दिसंबर को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरणों का वितरण किया जाएगा। दोपहर में स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन व कार्यकर्ता सम्मान होगा। शाम को गंगा आरती के बाद सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम जानेमाने कलाकारों द्वारा किया जाएगा। विधायक श्री सिंह ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This