35.6 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

संस्था के लोगों ने किया रक्तदान

संस्था के लोगों ने किया रक्तदान

शाहगंज, जौनपुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
             लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 11 लोगों ने रक्तदान किया।
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुरानी बाजार स्थित आरके हास्पिटल एंड ब्लड बैंक में संस्था के अध्यक्ष के अलावा पवन साहू, सर्वेश चौरसिया, श्रेयांस गुप्ता, संजीव कुमार समेत कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। अस्पताल संचालक डाॅ. जेपी दुबे ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक करने की जरूरत है। आज भी लोगों को भ्रम होता है कि रक्त देने से शरीर कमजोर होता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
सत्य तो यह है कि रक्तदान करने से शरीर की बहुत सी बीमारियों को रोका जा सकता है। जरूरतमंद के लिए आपका रक्त उसकी जिंदगी को बचाने में काफी महत्त्वपूर्ण होता है।इस मौके पर मनोज जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, मनीष अग्रहरि, राजपत जायसवाल आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37418156
Total Visitors
493
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This