सड़क पार करी रही अबोध की डीसीएम की चपेट में आने से मौत

सड़क पार करी रही अबोध की डीसीएम की चपेट में आने से मौत

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
            लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित सारी मोड़ के पास सड़क पार कर रही एक छह वर्षीय अबोध बालिका की डीसीएम की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन को रोक कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरु की।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बेनीपुर सरहरा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता की पत्नी सीमा बुधवार शाम अपने बच्चियों साक्षी (10) और गौरी (6) को साथ लेकर अमारी गांव स्थित अपने मायके जा रही थी। वाहन पकड़ने के लिए वह सड़क के दूसरी ओर चली गई,वहीं पीछे से सड़क पार कर रही दोनों बच्चियों में गौरी डीसीएम की चपेट में आ गई,जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
डीसीएम माल लादकर कर शाहगंज जा रही थी।घटना के बाद मां सीमा मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गई, मौके पर मौजूद लोगों द्वारा वाहन रोककर मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस शव और वाहन को कब्जे में लेकर थाने चली गई।इधर बेहोश पड़ी सीमा को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर हो सकी।इस बाबत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव और वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleरमज़ान में हमेशा नेमतें बरसती हैं: मौलाना अबुज़र
Next articleथानाध्यक्ष के समझाने पर 28 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?