12.1 C
Delhi
Thursday, November 27, 2025

सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, दो घायल

मिर्जापुर। 
तहलका 24×7 
                 बरात से घर लौटते समय हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव में बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए। घायल का इलाज कराया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती निवासी संतोष कुमार (40) व श्रवण कुमार (24) पुत्र हिंचलाल, शुभम कुमार (15) पुत्र अशोक और आशीष कुमार (13) पुत्र संतोष कुमार बाइक पर सवार होकर ग्राम सिलहटा एक बरात में शामिल होने गए थे। देर रात दो बजे बरात से घर लौट रहे थे। गुर्गी गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिससे संतोष व शुभम की मौके पर मौत हो गई। श्रवण व आशीष घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत

बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी तहलका 24x7              ...

More Articles Like This