अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आए मां-बेटे की मौत

अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आए मां-बेटे की मौत                         

मिर्जापुर।
तहलका 24×7
               वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर सिकिया गांव के समीप अनियंत्रित ट्रेलर को चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। चालक पेट्रोल पंप पर ट्रेलर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चंदौली के ग्राम नेगुरा निवासी रुची सिंह (39) पत्नी विजय सिंह अपने पुत्र कुलदीप सिंह (18) अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर जाने के लिए सिकियां मोड़ के पास खड़े थे।
इस बीच वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गए। मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही नारायनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के भाई आशीष सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चौकी प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार घटना के बाद ट्रेलर चालक घटना स्थल से आगे जाकर पेट्रोल पंप के सामने ट्रेलर छोड़कर भाग गया।
रुची को दो बेटे हैं, जिसमें कुलदीप छोटा था। बड़ा बेटा आदित्य भी बाहर रह कर नौकरी करता है। किसी कि शादी नहीं हुई है। कुलदीप कक्षा बारह का छात्र था। रुची के पति विजय सिंह मुंबई में रह कर काम करते हैं। खबर पाते ही वे मुंबई से चल दिए। हृदय विदारक घटना की जानकारी होते ही मायका व ससुराल पक्ष के लोग पुलिस चौकी में जुट गए।
Previous articleवरिष्ठ पत्रकार अखिलेश यादव को मातृशोक
Next articleदबंगों ने किया कोटेदार पर हमला, हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?