34.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

सनकी आशिक : भाभी से एकतरफा प्यार में पागल देवर कुएं में कूदा, ग्रामीणों ने बचाई जान

सनकी आशिक : भाभी से एकतरफा प्यार में पागल देवर कुएं में कूदा, ग्रामीणों ने बचाई जान

लखनऊ/भदोही।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                भदोही जनपद में एक सनकी आशिक ने भाभी से एकतरफा प्यार में खौफनाक कदम उठाया। भाभी के प्यार में पागल देवर खुद की जान की परवाह न करते हुए कुएं में कूद गया। ग्रामीणों और परिजनों के किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। जहां उसे समझाने का प्रयास किया।
एकतरफा प्यार में जान देने की कोशिश करने की यह वारदात भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। देवर ने भाभी से प्यार का इजहार किया तो उसने सख्ती से विरोध किया। साथ ही परिजनों से पूरे मामले से अवगत कराने को कहा। भाभी द्वारा सख्ती से मना करने पर सनकी देवर ने आत्महत्या की कोशिश की। वह घर के पास स्थित कुएं में कूद गया।
कुएं में कूदता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में रस्सी के सहारे युवक को बाहर निकाला गया। कुछ ही समय में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने युवक को काफी समझाया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा था। बात नहीं बनी तो पुलिस उसे थाने ले गई। परिजनों के साथ ही युवक को काफी समझाने का प्रयास किया। साथ ही युवक को चिकित्सकीय उपचार की सलाह भी दी। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37222194
Total Visitors
757
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This