सशस्‍त्र सीमा बल में 1060 कांस्‍टेबल के पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

सशस्‍त्र सीमा बल में 1060 कांस्‍टेबल के पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

लखनऊ। 
तहलका 24×7 
               सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के कुल 1060 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरु होगी।आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है।सशस्‍त्र सीमा बल में 1060 कांस्‍टेबल के पदों पर होगी भर्ती,नोटिफिकेशन जारी ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद से तय अंतिम तिथि के भीतर रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एसएसबी ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कांस्टेबल के 827 और हेड कांस्टेबल के 233 पद शामिल हैं।वहीं,आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद के अनुसार 10वीं और 12वीं पास होने का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल के बीच निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपए है।वहीं,अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी),शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी),लिखित परीक्षा,स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा,जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स का वेतन पद के अनुसार 21,700 से 81,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगा।ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Previous articleअवैध रुप से ऑपरेशन कराने वाला वंदना पॉलीक्लिनिक सील
Next articleनारी शक्ति के संग आस्था की भव्य निरूपित: कलश यात्रा से गूंजा नगर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?