15.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026

सामाजिक सौहार्द बाल मेला, बाल विवाह उन्मूलन का लिया संकल्प

सामाजिक सौहार्द बाल मेला, बाल विवाह उन्मूलन का लिया संकल्प

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              फुरकानिया सेकंडरी स्कूल शाही तालाब मनेछा में आज़ाद शिक्षा केंद्र द्वारा 16वां एक दिवसीय सामाजिक सौहार्द बाल मेला आयोजित किया गया। इस वर्ष मेले का मुख्य विषय बाल विवाह उन्मूलन रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के बच्चे व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।बाल मेले में हस्तकला प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिताएं, पेंटिंग एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।
बच्चों द्वारा मोबाइल के दुष्प्रभावों पर प्रस्तुत नाटक को खूब सराहना मिली। जिला बाल कल्याण अधिकारी चंदन राय ने बाल विवाह को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार 

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार  # तहसील में जिम्मेदारों द्वारा कागजी घोड़े दौड़ाने...

More Articles Like This