सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन भाईचारे और मोहब्बत का देता है संदेश
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
विधानसभा क्षेत्र शाहगंज में रोजा इफ्तार कार्यक्रम सादगी, अपनापन और सौहार्द के माहौल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील नदवी,गोपालपुर आजमगढ़ के विधायक नफीस अहमद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इफ्तार कार्यक्रम में क्षेत्र के भारी संख्या में गणमान्य लोगों,बुजुर्गों और नौजवानों ने भाग लिया।

इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से आत्मीय मुलाकात कर रमजान के पवित्र माह की शुभकामनाएं दीं।वक्ताओं ने कहा कि रोजा इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा,प्रेम और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान का महीना त्याग,संयम और इंसानियत का संदेश देता है।ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और सद्भाव का वातावरण और मजबूत होता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।विशेष रुप से नदीम अहमद और सैयद उरुज को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। इफ्तार कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने आगंतुक रोजेदारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।















