35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

सुल्तानपुर : ओझाई के चक्कर में कलियुगी मां ने दुधमुंहे बेटे की चढ़ाई बलि 

सुल्तानपुर : ओझाई के चक्कर में कलियुगी मां ने दुधमुंहे बेटे की चढ़ाई बलि 

गोसाईगंज। 
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7 
                कलेजे के टुकड़े को मारने के बाद मां घटनास्थल पर ही मनौती पूरी होने के लिए पूजा कर रही थी। ग्रामीणों की भीड़ जुटने के बाद उसका ध्यान भंग हुआ। मासूम की मौत से उसके दो भाई व एक बहन सन्न हैं। महिला के एक बेटे ने पुलिस को बताया कि झाड़फूंक करने वाला व्यक्ति तीन माह से घर पर आता था। वह चार माह के बच्चे को अशुभ बताते हुए घर में परेशानी की वजह करार दिया था। पुलिस मृत बच्चे के भाई से पूछताछ के बाद घर पर आने वाले कथित तांत्रिक की तलाश कर रही है।
धनऊडीह गुमवा निवासी शिवकुमार के चार बच्चों में बेटा प्रिंस (14), हिमांशु (11) और बेटी दिव्यांशी (8) के साथ चार माह का बेटा प्रीतम था। रविवार सुबह प्रीतम की हत्या की सूचना पर गांव पहुंचे पुलिस अधिकारियों की छानबीन में कई बातें सामने आईं। पुलिस पूछताछ में 11 वर्षीय हिमांशु ने बताया कि एक व्यक्ति तीन माह से झाड़फूंक करने घर पर आता था। वह प्रीतम को अशुभ बताता था। कहता था कि प्रीतम की वजह से घर में कलह और परेशानी बनी है। ग्रामीणों के साथ पुलिस का भी मानना है कि कथित तांत्रिक के बहकावे में आकर मंजू ने बलि के नाम पर दुधमुंहे बच्चे की जान ले ली।
ग्रामीणों से पूछताछ में यह भी बता चला कि इसके पहले मंजू ने अपने पति शिवकुमार पर भी हमला किया था। मंजू का एक बार इलाज भी चला था। मंजू के बड़े बेटे कथित तांत्रिक नाम व अन्य जानकारी नहीं दे सके। ग्रामीण भी कथित तांत्रिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। यह जरूर बताया कि उसका मंजू के घर दो-तीन माह से अक्सर आना जाना था। पूछताछ के बाद पुलिस की टीमें कथित तांत्रिक की तलाश में लगी हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397018
Total Visitors
418
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This