31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

सुल्तानपुर : पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हौसलाबुलंद चोर

सुल्तानपुर : पुलिस को खुली चुनौती दे रहे चोर

# पुलिस की शिथिल कार्य प्रणाली के चलते चोरों के हौसले बुलंद

अखण्डनगर। 
युवराज देव 
तहलका 24×7
                   शिथिल पुलिसिया कार्य प्रणाली के चलते अखण्डनगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसके बाद भी आज तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका। अखण्डनगर के लोगों ने थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह से मुलाकात कर इस पर लगाम लगाए जाने की मांग की है।
रविवार सुबह करीब सात बजे सत्यम पाण्डेय पुत्र मंगला पाण्डेय अखण्डनगर बाजार स्थित अपनी दुकान पाण्डेय खाद एवंम बीज भण्डार से सटा कर प्रत्येक दिन की तरह सुपर स्प्लेंडर बाइक यूपी44 एपी 5815 खड़ी करने के बाद लाक कर दिया और दुकान के कार्यों में व्यस्त हो गया। कुछ देर बाद देखा तो उसकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो पीड़ित ने चोरी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराने के पश्चात थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह से मुलाकात कर घटना की सारी जानकारी दी।
लुटे पिटे लोगों का कहना है कि घटनाएं रोजाना हो रही हैं लेकिन खुलासा अब तक किसी भी घटना का नहीं हुआ है। उप निरीक्षक रामराज ने बताया कि मामले की जानकारी है जिसकी जाँच की जा रही है। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कभी चोर भैंस तो कभी गाय की चोरी की वारदातों को अंजाम देते है तो कभी गृहस्वामी को चकमा देकर जेवरों पर हाथ साफ करते हैं तो कभी सेंधमारी करके लोगों की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं।
हद तो तब हो गई जब इन चोरों ने अखण्डनगर थाने के सामने स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के सामने से दिन में ही एक विद्यार्थी की साईकिल उड़ा दी, इस पूरी घटना में चोर की सारी हरकत सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया इसके बावजूद करीब महीना भर से भी ज्यादा समय बीतने के बावजूद अब तक पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37215969
Total Visitors
1127
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This