42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

सुल्तानपुर : ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्रधान हुए सम्मानित

सुल्तानपुर : ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्रधान हुए सम्मानित

अखण्डनगर। 
युवराज देव 
तहलका 24×7 
                सचिव एवं ग्राम प्रधान की ब्लाक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अध्यापकों व ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने भाग लिया। विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में विकास खण्ड के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष व सचिव एवं ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला की शुरुआत मां शारदे के समक्ष बीइओ शिवशंकर मिश्र, बीडीओ गौतम कृष्ण यादव व अध्यक्षता कर रहे देवेन्द्र त्रिपाठी, एडीओ पंचायत राजधर पाण्डेय, एडीओ आइएसबी गणेश राम ने दीप प्रज्जवलित कर की।
खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्र ने संगोष्ठी में विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के द्वारा विद्यालयों को आच्छादित किये जाने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम सभा में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम प्रधान द्वारा 19 बिंदुओं पर कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा तथा कम्पोजिट ग्रांट से कराए गए कार्यों का व्योरा विद्यालय के दीवाल पर प्रिंट कराया जाएगा। उक्त आदेश स्कूल महानिदेशक शिक्षक के आदेश के पालन के क्रम में किया जायेगा। अमरीश पाण्डेय एआरपी ने डीबीटी के विषय में सभी को विस्तार से जानकारी दी। राम अनुज यादव ने निश्शुल्क शिक्षा एवं बाल अधिकार विषय पर जानकारी दी। एआरपी विनोद यादव, अरुण कुमार यादव आदि ने दिव्यांग छात्रों को विद्यालयों में पंजीकरण एवं शारदा कार्यक्रम विद्यालय की प्रबन्ध समिति के कर्तव्य को विस्तार से समझाया।
कस्तूरबा गांधी अखण्डनगर की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के 19 बिंदुओं पर बेहतरीन कार्य करने वाले 10 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया, जिसमे रहे ग्राम सभा पतार खास के प्रधान अमित पांडे, ग्राम प्रधान ढेकहा मिसिरपुर सूरज तिवारी, ग्राम प्रधान रुपईपुर रश्मि सिंह, ग्राम प्रधान पतजु पहाड़पुर इंद्रेश गौतम आदि रहे। कार्यशाला में विवेक सिंह, मनीष मिश्र, इंद्रेश यादव, मूलचंद त्रिपाठी आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37413398
Total Visitors
706
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This