30.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

सोनभद्र : पुलिस की पिटाई से रिटायर्ड लिपिक की मौत का आरोप

सोनभद्र : पुलिस की पिटाई से रिटायर्ड लिपिक की मौत का आरोप

# आक्रोशित लोगों ने किया थाने पर पथराव

सोनभद्र।
तहलका 24×7
               कोन थाना परिसर में सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाकर आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान जमकर ईंट पत्थर भी फेंके। दरअसल, मिश्री गांव में इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त लिपिक की सोमवार की देर शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने शव लेकर थाने में घुसने की कोशिश भी की। पुलिस ने गेट बंद किया तो आक्रोश बढ़ गया और ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। रात साढ़े आठ बजे तक हंगामा जारी रहा। आस-पास के थानों की फोर्स भी कोन पहुंच गई।

मिश्री गांव निवासी राजकुमार (62) कोन इंटर कॉलेज में लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में सोमवार की देर शाम पुलिस गांव पहुंची थी। राजकुमार के पुत्र उपेंद्र नाथ और चंद्रप्रकाश का आरोप है कि पुलिस ने राजकुमार को पहले डांटा और फिर पिटाई की इससे ही उनकी मौत हो गई। रात करीब पौने आठ बजे बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए शव लेकर थाने में घुसने की कोशिश, लेकिन उनकी मंशा भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने गेट बंद कर दिया। इस दौरान नाराज लोग ईंट-पत्थर फेंकने लगे। देर रात तक हंगामा जारी रहा। थाने की पुलिस अतिरिक्त फोर्स आने का इंतजार कर रही थी। वहीं ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।

# पुलिस ने कहा- पिटाई का आरोप निराधार

इस बाबत कोन थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना था कि जमीन विवाद के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विवाद सुलझाने पुलिस गांव गई थी। दोनों पक्षों को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कोई कार्य न करने की हिदायत दी जा रही थी। इसी दौरान राजकुमार की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने उन्हें छुआ भी नहीं है पिटाई का आरोप निराधार है।

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि मिश्री गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मौके पर पूछताछ के दौरान वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। वह पहले से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे। परिजन उन्हें कोन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजन पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37266162
Total Visitors
685
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This