19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

स्कूल से लौट रही मासूम छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

स्कूल से लौट रही मासूम छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

सारण।
तहलका 24×7
            बिहार के सारण में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को जलालपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पांच अपराधियों के द्वारा बच्ची के साथ मुंह काला करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।पांचवीं क्लास की छात्रा गांव के ही विद्यालय से पढ़कर घर वापस जा रही थी।
इसी दौरान पांच लड़के उसे जबरन खींचकर ले गए। स्कूल से 200 मीटर की दूरी पर झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।भागने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने लड़कों को देख लिया, वे अचानक शोर करने लगे। आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण पहुंचे तो छात्रा की पहचान कर घरवालों को सूचना दी। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सूचना के बाद सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार, आरक्षी अधीक्षक डा. कुमार आशीष, आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण शिखर चौधरी व डीएसपी राजकुमार जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने शव को उसने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल एकत्रित की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं बच्ची के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। नौ साल की बेटी की जान जाने के बाद परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This