हाउस अरेस्ट होने के बाद दिया मजदूरों संग धरना
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को मैदागिन के टाउन हॉल में अयोजित धरना प्रदर्शन के पहले ही जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार को रात में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट होने के बाद घर पर ही मजदूरों संग जिला उपाध्यक्ष ने धरना दिया।जिला उपाध्यक्ष को पुलिस द्वारा रात 11 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया।

जिसपर सुबह 11 बजे अपने घर ही गजोखर के मनरेगा मजदूरों के साथ भाजपा के मनरेगा कानून में संशोधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और कहा कि सरकार तानाशाही के तहत शासन कर रही है। मजदूरों को काम तक नही मिल रहा है। उस पर नए कानून बनाकर उन्हें तोड़ रही है।

इस दौरान रतनलाल सेठ, सारनाथ राम, प्रदीप कुमार, शंकर विश्वकर्मा, हरिलाल, राजू भारती, फूलचंद राम, विजय कुमार, आर्यन शर्मा, जितेंद्र कनौजिया, मोनू शर्मा, नीलेश शर्मा, पिंटू कुमार, निखिल कनौजिया, गोलू चौहान, गौतम यादव, अवधेश कुमार, कलावती देवी, प्रमिला देवी, सावित्री, रंजन, रीता देवी, चंद्रतारा, प्रमिला देवी समेत अनेक मनरेगा मजदूर रहे।








