हैवानियत… गोरखपुर में किशोरी के साथ पांच दरिंदो ने किया गैंगरेप 

हैवानियत… गोरखपुर में किशोरी के साथ पांच दरिंदो ने किया गैंगरेप 

# पुलिस ने किया पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार 

गोरखपुर।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
               गीड़ा थाने क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले के तूल पकड़ता देख पुलिस ने तुरंत ही एफआईआर दर्ज की और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। वहीं तीन आरोपियों को फरार बताया जा रहा है। पुलिस पर आरोप है कि पहले इस मामले को मैनेज करने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध के चलते आनन-फानन में कार्यवाही करनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात एक किशोरी गांव से बाहर दुकान पर सामान खरीदने गई थी। वहां उसे एक परिचित मिल गया और वह किशोरी को अपनी बातों में उलझाकर झाड़ियों में ले गया जहां उसके चार अन्य साथी पहले से ही मौजूद थे।इन सभी ने मिलकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और सामुहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया, उसके बाद लड़की को धमकी भी दी। इस दौरान उनकी बेटी की हालत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई। सभी आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह से वह घर पहुंची और उसने आपबीती परिजनों को बताई।
इस मामले पर इंस्पेक्टर डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है।
Previous articleबांदा : तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से दो मासूमों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
Next articleमैनपुरी : चाय की चुस्की ने बरपाया कहर, दो मासूमों समेत चार की मौत, एक की हालत गंभीर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?