जौनपुर : गोमती नदी में कूदी किशोरी का तीन किमी दूर मिला शव
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 सिहौली गांव के पास गोमती नदी के पुल से शनिवार की शाम को नदी में कूदी किशोरी का शव करीब 20 घंटे बाद रविवार को बरामद किया गया। घटनास्थल से करीब तीन किमी की दूरी पर मिला।
पुलिस के अनुसार, मनियरा गांव निवासी रमेश की 17 वर्षीय पुत्री आशा शनिवार की शाम को घर से दवा लेने के लिए निकली थी। थोड़ी दूरी पर स्थिति गोमती नदी के पुल पर अपनी साइकिल खड़ी करके मोबाइल वहीं रखी और छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे थे। स्थानीय मल्लाहों से खोज करायी गई, लेकिन रात होने के कारण कुछ पता नहीं चला। रविवार की शाम को उसका शव बरामद किया गया। शनिवार को ही घटनास्थल पर पहुंची उसकी मां ने बताया था कि बेटी बीमारी से परेशान थी। मृतक आशा के पिता ने बताया कि जिस स्थान पर कूदी थी उससे करीब तीन किमी आगे सरउज बडेवर घाट पर शाम करीब साढ़े छह बजे शव बरामद किया गया।