जौनपुर : ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7

              क्षेत्र के बोडसर निवासी समाजसेवी अजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की मौजूदगी में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र में हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी को एक पत्रक सौप कर मांग को उठाई कि एनएचवे 233 आजमगढ़ वाराणसी राजमार्ग पर डोभी रेलवे स्टेशन पर साइन बोर्ड लगाने व डोभी क्षेत्र में लगी चार महापुरुषों के बाउंड्रीवाल को छू कर निकलने वाले तराव मोड से बोड़सर गांव तक जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग करते हुए क्षेत्र में अपनी लगातार समाजसेवा के बारे में जिलाधिकारी को बताया। साथ ही जिलाधिकारी को डोभी क्षेत्र के इतिहास से भी अवगत कराया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुजीत सिंह, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।

Previous articleटीवी मुक्त भारत अभियान के तहत वितरित किया गया किट, दी गई आवश्यक जानकारी
Next articleजौनपुर : जमुनियां मंडल अध्यक्ष की तेरहवीं पर भाजपाइयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?