जौनपुर : जमुनियां मंडल अध्यक्ष की तेरहवीं पर भाजपाइयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर : जमुनियां मंडल अध्यक्ष की तेरहवीं पर भाजपाइयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

खुटहन।
श्रवण उपाध्याय
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत जमुनियां भाजपा मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिंद की तेरहवीं पर उनके सराय मोहिद्दीनपुर आवास पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोबाइल पर उनके पुत्र व परिजनों से बात कर अपना श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी व सरकार आपके साथ है उन्होंने कहा कि राम स्वारथ बिंद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने मोबाइल फोन पर परिजनों से बात कर ढ़ाढस बढ़ाया। जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राकेश द्विवेदी ने आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुए कहा कि राम स्वारथ जमीन से जुड़े कार्यकर्ता थे उनका जमुनिया मंडल में संगठन खड़ा करने में विशेष योगदान रहा है। जौनपुर में अच्छे मंडल अध्यक्ष में जमुनियां मंडल अध्यक्ष की गिनती होती थी उन्होंने पार्टी के हर कार्यक्रम अपने मंडल में जमीन स्तर पर कराये उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
श्रंद्धाजलि अर्पित करने वाले में विधायक शाहगंज रमेश सिंह विधायक, बदलापुर रमेश मिश्रा, जमुनिया मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राकेश वर्मा, अमित श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी साहू, बेचन सिंह, अवनीश यादव, संजय सिंह महेंद्र गुप्ता, विनीत शुक्ला, कृष्ण कुमार जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, महामंत्री जमुनियां सुधीर सिंह, धर्मेंद्र गौतम, सुरेश चन्द अग्रहरि, बंश बहादुर पाल, भीम सिंह, हृदय नारायण शुक्ला, अशोक राजभर, संदीप चौहान, मनोज चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रंद्धाजलि अर्पित किया।
Previous articleजौनपुर : ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleजौनपुर : नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?