जौनपुर : वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी के बेटे की पिटाई कर रूपए छीनने का आरोप
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी पप्पू भारती के बेटे और भतीजे की बदमाशों ने रविवार को पिटाई कर दी और पैसे छीन लिए। घायलों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पप्पू भारती का बेटा विवेक दोपहर को अपने चचेरे भाई अनिल के साथ बाइक से 25 हजार रूपए लेकर किसी रिश्तेदार को देने जा रहा था। आरोप है कि वह ज्यों ही हुरहुरी गांव में योगेश्वर मंदिर के पास पहुंचा था कि एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और पिटाई कर रूपए छीन लिए।



















