कर्तव्य में लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

कर्तव्य में लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना बक्सा में तैनात मुख्य आरक्षी राम प्रवेश यादव,पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी शमशाद अली,आरक्षी राहुल कुमार के विरुद्ध विभागीय जांच में कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप पाए गए।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीनों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निलंबित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है।एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए हैं।
Previous articleआरोग्य मंदिर अहरक का वर्चुअल मूल्यांकन संपन्न
Next articleफिरौती के लिए अपहरण करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?