जौनपुर : शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन के नारों से गूँजा क्षेत्र
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट स्कूल इब्राहिमाबाद से गुरुवार को न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि एआरपी सुशील उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्याय पंचायत बढ़ौना के सैकड़ो बच्चों व शिक्षकों की टोली शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे देश को आगे बढ़ाएंगे जैसे नारे लगाते हुए विद्यालय से पकड़ी चौराहे होते हुए गांव भृमण कर पुनः स्कूल पहुंचे।














