जौनपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल

जौनपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत अख्खनसराय समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

औरैया जनपद के सुंदरपुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी विनोद सिंह (24) पुत्र कृपाल सिंह व उक्त जनपद के भांटपुर अयाना मतापुर गांव निवासी शतीष (28) पुत्र मलखान सिंह नगर के एराकियाना मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर फेरी पर कपड़ा बेचने का काम करता था रविवार की देर रात फेरी से लौटते समय अख्खनसराय गांव समीप बाइक की जोरदार टक्कर से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : प्रधानमंत्री आगमन को लेकर किया गया रूट डायवर्जन
Next articleजौनपुर : लेन-देन के विवाद में हुई मारपीट में दो भाई घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?