जौनपुर : 900 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के ग्राम मुरलीपुर निवासी अखिलेश यादव उर्फ बुझारत पुत्र रामसिंगार को बुधवार की देर रात लगभग नौ बजे अकबरपुर भौरा मोड़ पर गश्त के दौरान 900 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा अपने हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे तभी अकबरपुर मोड़ के पास एक सन्दिग्ध दिखाई दिया।

















