जौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात गोरारी में चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 1.200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह हमराह उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महगू यादव, रामाशीष यादव, धर्मेंद्र कुमार के साथ गोरारी में सायं साढ़े छह बजे चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लेदरही मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हूआ। पूछताछ में उसने अपना नाम इम्तियाज उर्फ राजू पुत्र जान मोहम्मद निवासी लेदरही बताया।