डेयरी कर्मियों के बीच विवाद में हुई फायरिंग, पुलिस कर रही इनकार

डेयरी कर्मियों के बीच विवाद में हुई फायरिंग, पुलिस कर रही इनकार

# रात में डेयरी के ईर्द-गिर्द छाया रहा दहशत का माहौल

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              शनिवार की रात खानपुर चौरवा स्थित माधव मिल्क एण्ड डेयरी हाऊस के ईर्द-गिर्द उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब डेयरी पर तैनात दो कर्मियों के बीच विवाद के बाद वहां फायरिंग की घटना हुई। हालांकि मामले की जानकारी होते ही तत्काल चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव मौके पर पहुंच अपनी मौजूदगी दर्ज कराए, लेकिन थानाध्यक्ष ने फायरिंग की घटना को सिरे से इनकार कर गए। फिलहाल उक्त डेयरी संचालक द्वारा मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है।
बताया जा रहा है कि डेयरी पर तैनात कर्मी शशांक सिंह व विकास कन्नौजिया के बीच रात के समय शशांक से मिलने आने वालों को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इस हद तक बढ़ा कि शशांक मोबाईल पर किसी से बात करते हुए प्लांट के बाहर गया और थोड़ी ही देर बाद अंदर आया, तभी रात ग्यारह बजे के आसपास बीस पच्चीस की संख्या में पहुंचे बाइक और कार सवार लोग गाली गलौज करते हुए डेयरी के अंदर घुस गए। आरोप है कि मारपीट करते हुए दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। लोगों की मानें तो फायरिंग के बाद आस-पास दहशत का माहौल बन गया।
मामले की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी सराय मोहिउद्दीनपुर अरविंद कुमार यादव हमराहियों संग मौके पर पहुंच अपनी मौजूदगी दर्ज कराए, तब तक ननबढ़ मौके से फरार हो गए। घटना के बाद डेयरी पर पहुंचे संचालक व प्रतापगढ़ जिले के पट्टी निवासी ठाकुर प्रसाद यादव ने तहरीर देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज के जरिए अराजकतत्वों की पहचान करने में जुट गई है, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने डेयरी कर्मियों के बीच विवाद होने की बात बताते हुए तहरीर न मिलने व फायरिंग की घटना को सिरे से खारिज कर दिया।
Previous articleएम्बुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, गर्भवती महिला सहित चार की मौत, दो घायल
Next articleजम्मू के कटरा से गायब हुई महिला चार दिन बाद वापस पहुंची मायके
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?