जम्मू के कटरा से गायब हुई महिला चार दिन बाद वापस पहुंची मायके

जम्मू के कटरा से गायब हुई महिला चार दिन बाद वापस पहुंची मायके

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             बीते बुधवार को मायके वालों के साथ जम्मू स्थित वैष्णो माता धाम दर्शन करने गई किसुनपुर गांव निवासिनी पैसठ वर्षीया महिला गुरुवार को कटरा से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद कोई पता न चलने पर साथ गए संबंधी जम्मू पुलिस में सूचना देने के बाद उनके मिलने तक की उम्मीद पर वहीं रुक गए, जबकि गायब हुई महिला चार दिन बाद बदलापुर स्थित बाभनपुर गांव अपने मायके पहुंच गयी।
इस बाबत जानकारी संबंधियों को लगी तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।बताया जा रहा है किशुनपुर गांव निवासिनी इंद्रावती (65) पत्नी हृदय नारायण पाण्डेय अपने मायके वालों के साथ बीते बुधवार को मां वैष्णो माता के धाम के लिए निकली थी। कटरा में वह गुरुवार को पर्ची बनवाते समय अचानक गायब हो गईं।  जब साथ गए लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया तो मौके से गायब देख लोग खोजबीन करने लगे, काफी तलाश के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला जम्मू पुलिस में सूचना देकर उनके मिलने तक की उम्मीद पर वहीं रुक गए।
इसी बीच इसकी खबर उक्त महिला के परिवार वालों को लगी। परिवार वाले बेचैन हो उठेअंततः उनका बेटा संदीप मां का पता लगाने के लिए निकलने वाला था कि रविवार को अचानक महिला के मायके पहुंचने की खबर लोगों को हुई।इस बाबत जानकारी मिलते ही जहां संबंधियों ने राहत की सांस ली, वहीं परिजनों में हर्ष का माहौल छा गया। बताया जा रहा है कि गायब हो जाने के दौरान सेना के जवान ने उसे जौनपुर आने वाली ट्रेन पर बैठा दिया और वह मायके पहुंच गयीं।
Previous articleडेयरी कर्मियों के बीच विवाद में हुई फायरिंग, पुलिस कर रही इनकार
Next articleविश्व पशु चिकित्सक दिवस पर डा. पालीवाल हुए सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?