44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों सहित ऐसी जगहें जहां पर प्रायः आम जनमानस की भीड़ होती है, वहां थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। जिससे भीषण गर्मी में आमजनमानस को पेयजल की समस्या का सामना न करना पडे़।
उन्होंने जनपद के संभ्रान्त नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं से अपील किया है कि वे भी अपने स्तर से अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था करने के लिए अपने क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद से सम्पर्क करें। अपने पूर्वजों, प्रियजनों के नाम से इस पहल में अपना योगदान दें।
उन्होंने बताया है कि नगर पालिका के द्वारा जगह का चयन किया जाएगा और शिलापट्ट पर लगवाने वाले का नाम या उनके पूर्वजों, प्रियजनों का नाम अंकित होगा। इस पुनीत कार्य के लिए अधिक से अधिक लोग अपना सहयोग अवश्य दें।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर पवन कुमार ने अवगत कराया कि प्रथम चरण में अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के पश्चात द्वितीय चरण में स्थायी प्याऊ की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने जनपद के संभ्रान्त नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं से अपील किया है कि अस्थायी/स्थाई प्याऊ की व्यवस्था हेतु सीयूजी नम्बर 8707073308 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428383
Total Visitors
531
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बगीचे में दंपत्ति का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी

बगीचे में दंपत्ति का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी गाजीपुर। तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This