30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद 

अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद 

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहाल फुसलाकर अपहरण करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं किशोरी को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
कार्यवाहक थाना प्रभारी आशुतोष कुमार गुप्ता के अनुसार क्षेत्र के एक गांव से किशोरी भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए किशोरी के परिजन ने रविवार को तहरीर दी थी। जिसमें आरोप था कि आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थानान्तर्गत बीबीगंज निवासी आशीष राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी।
मुकदमा दर्ज होने के बाद अगले दिन सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी को खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के पश्चात आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37217166
Total Visitors
956
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This