27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

प्रत्याशी के विरोध पर भड़के विधायक, कार्यकर्ताओं की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

प्रत्याशी के विरोध पर भड़के विधायक, कार्यकर्ताओं की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का विरोध रुकने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का है। सोमवार को बाबू सिंह कुशवाहा का काफिला जैसे ही मुंगरा बादशाहपुर बाईपास के पास पहुंचा है, विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ युवा कुशवाहा की गाड़ी के सामने आकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं कुशवाहा के स्वागत के लिए अपने समर्थकों के साथ खड़े विधायक पंकज पटेल को जब इसकी भनक लगी तो वह मौके पर पहुंच गए, और सपा का गमछा बांधे युवकों को धक्का देकर उनके साथ हाथापाई करने लगे।
विधायक पंकज पटेल द्वारा विरोध कर रहे युवकों से हाथापाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब सपा प्रत्याशी की गाड़ी के सामने कार्यकर्ता दागी प्रत्याशी मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे लगाते गाड़ी के सामने खड़े हो गए तभी विधायक पटेल ने युवकों को धकेल दिया और जमकर गालियां भी दीं। उनके समर्थकों ने भी युवकों के साथ हाथापाई की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
उम्मीदवार बनने के बाद बाबू सिंह कुशवाहा प्रचार प्रसार के लिए मुंगराबादशाहपुर पहुंचे थे, जहां सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताते हुए बाबू सिंह कुशवाहा मुर्दाबाद, बाहरी प्रत्याशी नही चलेगा, कुशवाहा वापस जाओ अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारा लगा रहे थे। दूसरी गाड़ी में बैठे विधायक पंकज पटेल द्वारा गाड़ी से उतर कर कार्यकर्ताओं को गाली देते हुए मारने का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
मामले में पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि पंकज पटेल हमारी पार्टी के विधायक हैं। हमने उनसे बात की उन्होंने बताया जो लोग उम्मीदवार का विरोध कर रहे थे, वो दूसरे दल के कार्यकर्ता व समर्थक हैं। हम उनको हटा और शांत करा रहे थे। वहीं विधायक पंकज पटेल ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है। वो लड़के सपा के कार्यकर्ता नही बल्कि व्यक्ति विशेष के कार्यकर्ता हैं। हम लोग उन्हें वहां से हटाए हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37218575
Total Visitors
791
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This