36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

अयोध्या : अलग-अलग गौशालाओं में लगी आग, पांच पशु झुलसे 

अयोध्या : अलग-अलग गौशालाओं में लगी आग, पांच पशु झुलसे 

अयोध्या। 
राम सजीवन यादव 
तहलका 24×7
                     मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के पालिया जगमोहन मजरा पूरे धौकल गांव निवासी भगवानदीन की गौशाला में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से दो गाय और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। वहीं पूराकलंदर के भी एक गांव में आग लगने से दो पशु झुलस गए।
 
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पलिया जगमोहन सिंह पूरे धौकल में मंगलवार रात को भगवानदीन की गौशाला में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने आंकलन रिपोर्ट तहसील के आपदा विभाग को भेज दिया है। पीड़ित ने बताया गौशाला में रखा गृहस्थी का कुछ सामान भी जलकर राख हो गया है।
वहीं दूसरी ओर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नरियावां मजरा बाबा का पुरवा में भी मंगलवार रात सरिया में अचानक लगी आग से एक भैंस व गाय गंभीर रूप से झुलस गई है। अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित शिव शंकर यादव ने बताया आग की चपेट में आकर सरिया में रखा चारा काटने की मशीन, भूसा, भूसा में रखा अनाज आदि जलकर राख हो गया। बुधवार सुबह लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37210022
Total Visitors
855
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रभु श्री राम का जीवन अनुकारीय योग : रेखा रामायणी

प्रभु श्री राम का जीवन अनुकारीय योग : रेखा रामायणी # समाज सेवा भी प्रभु की सेवा : अखिलेशमणि शांडिल्य शाहगंज,...

More Articles Like This