33.1 C
Delhi
Thursday, May 16, 2024

अयोध्या : ससुराल आये युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

अयोध्या : ससुराल आये युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

रुदौली।
संतोष सिंह 
तहलका 24×7 
            मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओहरामऊ में ससुराल आए युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना मवई के ग्राम ओहरामऊ निवासी रामसजीवन रावत के दामाद राम मनोहर रावत (30) निवासी ग्राम रहमानीगंज थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या का शव गांव से लगभग 100 मीटर दूर आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकी पाई गई।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने घटना की जानकारी ली। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ससुर ने बताया राम मनोहर रावत से बेटी प्रिया रावत का सात वर्ष पूर्व विवाह हुआ था जिनका एक वर्ष का एक पुत्र रवि है। राम मनोहर ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इसका पता नहीं चल सका।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37382113
Total Visitors
775
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आशुतोष हत्याकाण्ड में नामज़द हुए नासिर जमाल

आशुतोष हत्याकाण्ड में नामज़द हुए नासिर जमाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और...

More Articles Like This