35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

बिना वृक्ष के जीवन अधूरा- प्रो. निर्मला एस. मौर्य

बिना वृक्ष के जीवन अधूरा- प्रो. निर्मला एस. मौर्य

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शासन की मंशानुसार वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि बिना वृक्ष के जीवन अधूरा है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा भी करनी जरूरी है। उत्तर प्रदेश में शनिवार से ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान-2023 की शुरुआत की गई है। सरकार ने यूपी में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत विश्वविद्यालय की पुलिस चौकी के पास कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी एवं शिक्षकों ने पौधरोपण किया।
इसके पूर्व बायोटेक्नोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डा. मनीष कुमार गुप्ता की निगरानी में विद्यार्थियों ने पुलिस चौकी के पास काफी संख्या में पौधरोपण किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव, डा. राजकुमार, डॉ विनय कुमार वर्मा, इन्द्रेश कुमार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422872
Total Visitors
512
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This