36.1 C
Delhi
Monday, May 13, 2024

अलीगढ़ : थाने में दरोगा की पिस्टल से चली गोली, महिला गम्भीर रूप से घायल 

अलीगढ़ : थाने में दरोगा की पिस्टल से चली गोली, महिला गम्भीर रूप से घायल 

अलीगढ़, लखनऊ। 
तहलका 24×7
          कोतवाली नगर में ड्यूटी पर तैनात दारोगा की पिस्टल से गोली चलने से एक महिला घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अलीगढ़ कोतवाली नगर के सीसी टीएनएस ऑफिस में अपना पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने आई थी। इसी दौरान दरोगा मनोज शर्मा की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई।गोली सीधे महिला के सिर के पीछे के हिस्से में लगी। लापरवाह दरोगा मनोज शर्मा फरार है।
एसएसपी ने उसे निलंबित करते हुए लापरवाह दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे की बताई जा रही है। इशरत जहां पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अपने बड़े बेटे इशान के साथ गई थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ऑफिस में संबंधित कर्मचारी का इंतजार कर रही थीं। तभी दारोगा ने साथी पुलिसकर्मी से पिस्टल लेकर न सिर्फ लोड की बल्कि, बिना सोचे-समझे ट्रिगर भी दबा दिया। गोली कुछ दूरी पर खड़ी इशरत के सिर में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही मनोज कुमार पिस्टल टेबल पर रख महिला की ओर आए, तब तक वह जमीन पर गिर चुकी थी। गोली की आवाज सुनते ही कोतवाली में भीड़ लग गई। इसी बीच दारोगा गायब हो गया। इसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। गंभीर हालत में महिला को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आक्रोश देखते हुए कोतवाली में एकस्ट्रा पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
वहीं, इशरत जहां के परिवार ने आरोप लगाया है कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के इंचार्ज अधिकारी ने रिश्वत की मांग की थी। परिवार ने दावा किया कि पैसे को लेकर बहस हुई और अधिकारी ने इशरत जहां को गोली मार दी। इशरत जहां के एक रिश्तेदार जीशान ने कहा, “वह पासपोर्ट पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन गई थी। उसे पैसे के लिए फोन आ रहे थे। पता नहीं किसने उसे गोली मार दी।वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दारोगा फरार है। उसका पता लगाने के लिए टीम लगा दी गई है। इसके खिलाफ तहरीर के अनुसार मुकदमा रजिस्टर किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37353812
Total Visitors
406
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़ 

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़  खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                 शेखपुर...

More Articles Like This