44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

अवैध सिलंडर फटा युवक घायल, गम्भीर

अवैध सिलंडर फटा युवक घायल, गम्भीर

शाहगंज, जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
                नगर के शाहपंजा मोहल्ले में किराये पर रह रहे एक परिवार के मकान में भोजन बनाते समय अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा पेट्रोमैक्स (छोटा सिलेंडर) फटने से उसकी चपेट में आया युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
उक्त मोहल्ला निवासी शेख मुजीबुद्दीन के मकान में मो. सादिक परिवार के साथ किराए पर रहता है। सोमवार की शाम सात बजे छोटे सिलेंडर पर भोजन बना रहा था, अचानक पेट्रोमैक्स सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर आग आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए जब सादिक पहुंचा इसी दौरान सिलंडर फट गया। तेज आवाज और मकान से चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। गम्भीर हालत में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चपेट में आए युवक का एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37427767
Total Visitors
561
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This