37.1 C
Delhi
Sunday, May 26, 2024

आजमगढ़ : अनैच्छिक गर्भपात कराने के दौरान महिला की मौत 

आजमगढ़ : अनैच्छिक गर्भपात कराने के दौरान महिला की मौत 

# परिजनों ने हास्पिटल पर काटा बवाल, पुलिस छह लोगों को किया गिरफ्तार

मेंहनगर। 
तहलका 24×7
                  कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर अनैच्छिक गर्भपात कराने पहुंची महिला की अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सीओ लालगंज भी मौके पर पहुंचे तो परिजन कहासुनी करने लगे। ऐसे में पुलिस ने लाठी भांज कर उन्हे खदेड़ा और शव को कब्जे में लिया। साथ ही छह लोगों को हिरासत में लिया।
मेंहनगर के हटवां आइमा गांव निवासिनी अंजली (30) पत्नी मंतोष को पहले से ही दो बेटियां थी। तीसरा बच्चा भी गर्भ में आ गया तो अंजली व उसके परिजनों ने गर्भपात कराने का निर्णय लिया। अंजली को कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल के डॉक्टर ने उसका गर्भपात कराया। गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से अंजली की हालत बिगड़ गई तो अस्पताल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए थे कि रास्ते में ऊंची गोदाम के पास ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संचालिका को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे तो परिजन कहासुनी करने लगे और मौके पर डीएम-एसपी को बुलाए जाने की मांग करने लगे। जिस पर पुलिस ने लाठियां भांज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा और शव को लेकर थाने चली गई। इस दौरान पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37514375
Total Visitors
553
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

”जो जस करहि सो तस फल चाखा’ लोकसभा चुनाव 2024

''जो जस करहि सो तस फल चाखा' लोकसभा चुनाव 2024 जौनपुर।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह सलाहकार सम्पादक  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This